फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आठ किलो मीट तुलवाया दुकानदार ने पैसे मांगे तो कर दिया हमला, 7 पर केस

Sat, 24 Feb 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। स्थानीय वार्ड 13 में एक मीट की दुकान पर 21 फरवरी को झगड़ा हो गया। इसमें दुकानदार और उसकी बेटी को चोटें आई हैं। आरोप है कि मीट की दुकान पर एक युवक मीट लेने आया। पैसे मांगे तो उस पर हमला कर दिया। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार ने बताया कि उसकी शहर में चिकन की दुकान है। उसकी दुकान पर एक युवक मीट लेने के लिए आया। उसने आठ किलोग्राम मीट तुलवा लिया। लेकिन जब पैसे मांगे तो उसने बाद में देने के लिए कहा। जब उसको उधार देने से मना किया तो आरोप है कि उसने गाली गलोच शुरू कर दी। उसके बाद उसने परिवार वालों को फोन कर दिया। 15 मिनट बाद कुछ युवक आए और उस पर हमला कर दिया। उसकी बेटी बीच बचाव करने आई तो उस पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने सोनू, बंसी, मोनू, विजय, अनुज और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें