फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 1 लाख पांच हजार हेक्टेयर में होगी गेहूं की बिजाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। कृषि विभाग ने इस बार जिले में 1 लाख पांच हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई का लक्ष्य रखा है। अब तक 85,000 हेक्टेयर में बिजाई हो चुकी है। 20 हजार हेक्टेयर में बिजाई होनी बाकी है। कृषि विभाग के मुताबिक जिन किसानों ने अपने गेहूं की अगेती बिजाई की हुई है। वह फसल लगाने के पूरे 25 दिन बाद ही पानी लगा दें। किसानों ने मौसम ठीक-ठाक रहने की वजह से इस बार 60 हजार हेक्टेयर में 18 नवंबर तक गेहूं की अगेती फसल बिजाई कर ली, जबकि 25,000 हेक्टेयर में 25 नवंबर तक बिजाई हो चुकी है।
विज्ञापन

मौसम में बढ़ी ठंड भी फसलों के अनुकूल है। इसका गेहूं की फसल को ज्यादा फायदा होगा। गेहूं की सिंचाई के बाद भूमि से फसल के साथ-साथ खरपतवार भी उगती है। ऐसे में किसान कृषि विभाग डॉक्टरों से सलाह लेकर फसल पर स्प्रे करें। क्योंकि कई ऐसी दवाइयां हैं, जिसका फसल पर दोबारा स्प्रे होने पर फसल में नुकसान हो सकता है। कट नोज से फांट वाइस स्प्रे करें। 15 दिसंबर तक पछेती बिजाई करनी चाहिए। कृषि विभाग से गुणवत्ता जांच अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने किसानों को 75 वैरायटी के बीज की बिजाई करने का सुझाव दिया है। लेट बिजाई केआरजे 3765, 2851, 1124, 901, 701 इन वैरायटी की किसान बिजाई कर सकते हैं। जिला कृषि उपनिदेशक कर्मचंद ने कहा कि जिले में 105000 ट्रेन गेहूं बिजाई होने का लक्ष्य है। किसानों को सुझाव दिया कि जल्द से जल्द अपने गांव की बिजाई पूरी कर लें, ताकि उत्पादन ठीक हो सके। फसल में पानी लगे और खाद का ज्यादा प्रयोग ना करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें