फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गेहूं... आवक तेज, उठान धीमा, मंडी में लगे ढेर

Wed, 17 Apr 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। मंगलवार को मौसम साफ होते ही मंडी में गेहूं की आवक तेज हो गई। एक दिन में ही करीब 80 हजार क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंच गया। गेहूं की खरीद लिफ्टिंग में ढील के चलते अनाज मंडी में चारों ओर गेहूं की ढेरियां लगी हुई हैं। गौरतलब है कि तीन दिन मौसम खराब होने के चलते कटाई रुकने से आवक व खरीद कम हो गई थी। मंगलवार को मौसम साफ होते ही कटाई और आवक तेज हो गई। आढती व किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब तक मंडी में करीब सवा दो लाख क्विंटल से भी अधिक गेहूं आ चुका है। मंगलवार को वेयरहाउस एजेंसी द्वारा करीब 60 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की, लेकिन उठान बहुत धीमा नजर आया। चारों तरफ गेहूं के साथ-साथ गेहूं से भरे हजारों बैगों की ढेरी लगी हुई है। बताया जा रहा है कि आगामी गेहूं की आवक और तेज होगी। अगर अठान में तेजी नहीं लाई गई तो किसान व आढ़तियों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मार्केट कमेटी के सचिव दीपक कुमार खरीद एजेंसी को निर्देश जारी किए हैं कि गेहूं खरीद के साथ तेजी से उठान भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें