फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: व्हाट्सएपप हैक कर युवक से ठगे 60 हजार रुपये

Mon, 31 Mar 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। साइबर ठग ने व्हाट्सएप हैक कर आर्यनगर के युवक से मौसेरा भाई बनकर 60 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आर्य नगर निवासी राजन मुंजाल ने बताया कि उसके मौसी के लड़के के व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया। लिखा कि उसे 30 हजार रुपये की जरूरत है। ऑनलाइन भेज दीजिए, शाम तक दे दूंगा। उसने फोन पे के माध्यम से दिए गए मोबाइल नंबर पर पैसे भेज दिए। थोड़ी देर बाद फिर मैसेज आया कि उसे और पैसे चाहिए। उसने मामा के लड़के रजत मिगलानी को बोल दिया। उसने भी ऑनलाइन 30 हजार रुपये बताए गए नंबर पर भेज दिए। इसके बाद फिर और पैसे मांगने का मैसेज आया। उसे शक हुआ तो मौसी के बेटे को कॉल की। उसने बताया कि उसने कोई मैसेज नहीं भेजा, बल्कि उसका व्हाट्सएप हैक हो चुका है। पीड़ित ने आर्यनगर थाने में शिकायत दी है कि किसी ने उसके साथ 60 हजार रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें