28 स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से आयोजित राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता खि
रोहतक। राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोहतक के सिरतार संस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम में लोकेश, कुनाल, संजीव व यूनिफाइड पार्टनर के रूप में अरुण व रोहित शामिल रहे। प्रतियोगिता में उत्तराखंड को 4-2 से हराकर कांस्य पदक जीता था। सिरतार संस्थान में पहुंचने पर बुधवार को प्राचार्य डॉ. एडी पासवान ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। संस्थान के निदेशक एवं अतिरिक्त उपायुक्त, नरेंद्र कुमार ने दिव्यांग खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. मुकेश कुमार, संजीव कुमार, अंजू, विश्नजीत व संस्थान के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद