आशीष व कोच नवीन का स्वागत करते परिवार वाले। स्रोत : परिजन
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता आशीष का शनिवार को आंबेडकर चौक पर स्वागत किया। यह प्रतियोगिता चीन में आयोजित की गई। आशीष जिले की संजय कॉलोनी का निवासी है। कोच नवीन ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी। पिता धर्मवीर ने बताया कि आशीष ने पूरी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि आशीष ने इससे पहले भी शानदार प्रदर्शन करके गांव व जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आगे शानदार प्रदर्शन करके पदक का रंग बदलेगा। संवाद