19 तमिलनाडु के डिंडीगुल में आयोजित 44वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजे
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक। सैनिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तमिलनाडु के डिंडीगुल में आयोजित 44वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं की सिंगल्स कैटेगरी में तमन्ना, जानवी, मनु, मानसी और जिया ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान प्राप्त किया। डबल्स गर्ल्स कैटेगरी में जानवी और तमन्ना की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। मिश्रित युगल कैटेगरी में रुद्र अहलावत, वंश सारण और कुमारी मनु ने कड़ा मुकाबला करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाने के लिए मनु को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विद्यालय लौटने पर कोच हरवीर राठी और उनकी टीम का स्वागत किया गया।