किलोई में बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : पाठक
रोहतक। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलोई में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, विद्यार्थियों को ट्रैक्टर पर बैठाकर गांव में घुमाया गया, जिसमें जगह-जगह ग्रामीणों ने बच्चों का स्वागत किया। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने झांकी निकालकर सरकारी स्कूल में दाखिले के लिए सभी उत्साहित किया और ज्यादा से ज्यादा दाखिला करवाने के लिए अपील की। इस अवसर पर अध्यापिका दीप्ति, सुनीता सांगवान, संस्कृत टीचर सुमित्रा व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रिंसिपल राजकुमार ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। संवाद