फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पदक विजेता अंतिम पंघाल का स्वागत

Mon, 30 Oct 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
समारोह में खिलाड़ी अंतिम पंघाल का स्वागत करते ग्रामीण
विज्ञापन
महम। एशियन गेम में ब्रांज मेडल विजेता पहलवान अंतिम पंघाल का जिले के गांव मायना में स्वागत किया गया। एडवोकेट रंजना रापड़िया ने बताया कि स्वागत समारोह में बेटियों को उनकी शक्ति के प्रति जागरूक किया गया। विजेता खिलाड़ी के स्वागत में फूल मालाओं, नोटों की मालाओं और चांदी का मुकुट के अलावा ग्रामीणों द्वारा 21 किलोग्राम घी व 21 हजार रुपये नकद इनाम शामिल रहा। खिलाड़ी अंतिम पंघाल के कोच अमित पंघाल की मां उषा द्वारा चांदी का मुकुट पहनाया गया। खिलाड़ी के गांव भगाना जिला हिसार से आए व्यक्ति रमेश पंघाल, विजयदीप पंघाल ,एडवोकेट रजना पंधाल रापडिया, विनीत पंघाल वा गुमड़ गांव से ओम पंघाल, कोट गांव से रोशन पंघाल, बागनवाला गांव से आए मनिन्दर पंधालवा सीना पंघाल को मनीषा सरपंच, कैप्टन सुरेन्द्र, दादा बधु, कर्मबीर मायना, प्रवीण सरपंच, पूर्व सरपंच दिनेश, पंडित ओम प्रकाश द्वारा शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें