फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रनरअप ट्रॉफी जीतने पर स्वागत

विज्ञापन
28सीटीके19....राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में विजेता राजकीय महाविद्यालय स
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय महाविद्यालय सांपला के हैंडबॉल के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता 21 से 23 फरवरी तक राजकीय महाविद्यालय हिसार में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में इन सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया व रनरअप ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन

महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. परमभूषण आर्य ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया व हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। खेल प्रभारी डॉ. जयपाल ने बताया कि कितनी विषम परिस्थितियों में खेलते हुए, इन खिलाड़ियों ने यह ट्रॉफी जीती है। इस टीम में सुमित अहलावत, देवेंद्र, साहिल अहलावत, राकेश, हर्ष, विजय, नितेश, राहुल, अंकित, आशीष, अंकित, सनी फौगाट और रेवांशु डबास ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल बोर्ड के सदस्य डॉ. हरदीप राठी व डॉ. दीपक लठवाल विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें