42...एमडीयू के खेल विभाग में आयोजित अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेता खिलाड
रोहतक। एमडीयू में दो दिवसीय इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। इसमें 6 कॉलेजों के 22 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी दूर रहने के लिए प्रेरित करें। खेलों से जुड़े युवा पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बड़ी कुशलता से करते हैं। खेलों के माध्यम से टीम भावना का जो गुण विकसित होता है उससे व्यक्ति कभी विषाद को उपलब्ध नहीं होता। इस मौके पर कोच नरेश हुड्डा, डॉ. तेजपाल, डॉ. शुभम शर्मा, कोच सरवन, कोच मुकेश, मनीषा हुड्डा व डॉ. अनु मौजूद रहीं।