Wednesday was the hottest day of the season
सूर्यदेव ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसके चलते बुधवार को पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में बुधवार दोपहर में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद पारा 43.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान लोगों को लू और गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के दौरान मुख्य बाजार में भीड़ भी कम दिखी। बाद मौसम आए बदलाव के चलते वातावरण धूल के कणों से भर गया। इससे एक्यूआई भी 391 के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। इससे लोगों के लिए सांस लेने में मुश्किलें आईं।