फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मौसम लेगा करवट, होली पर चल सकती है बारिश की पिचकारी

Fri, 22 Mar 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मौसम विभाग के अनुसार होली के दिन मौसम करवट ले सकता है। मौसम आमतौर पर 25 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं, साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 24 मार्च को ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाने व एक-दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में हल्की कमी रहने, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान हवा भी चल सकती है।
विज्ञापन

मार्च के 21 दिन बीत चुके हैं। गर्मी ने अपना अहसास कराना शुरू कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन के साथ रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने से गर्मी भी बढ़ना स्वभाविक है। जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 72 घंटे में मौसम बदल सकता है। इसी कड़ी में 24 मार्च को बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें