-जिले के अन्य इलाकों में एक-एक मिले हैं डेंगू के मरीज
-स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमें मोहल्लों में जाकर लोगों को कर रही जागरूक
-टीबी अस्पताल के पास अक्सर भरा रहता है पानी
रोहतक। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क है। रोजाना मोहल्लों और घरों में जाकर मरीजों को सैंपल लेने से लेकर लार्वा मिलने पर नोटिस दिया जा रहा है। लोगों को सफाई का विशेष ध्यान देने की अपील भी की जा रही है। शहर के टीबी अस्पताल के पास गोहाना रोड पर नाली कूड़े कचरे से पटी है। यहां सड़क के बीचों-बीच भरा पानी से बीमारी फैलाने का डर है। अंडों से लार्वा और फिर डेंगू के मच्छर पनप सकते हैं।
अब तक जिले से कुल 12 मामले हैं। इसमें पीजीआईएमएस क्षेत्र से सबसे ज्यादा दो केस मिले हैं। यह गमलों और कूलर आदि का पानी न बदलने की वजह से हुआ। पीजीआई प्रशासन ने फॉगिंग कराई और मच्छरों के मारने के कीटनाशक का प्रयोग किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमें डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। अब तक 5984 घरों, दुकानों आदि को नोटिस दे चुकी है।
डेंगू से अब तक आए मामले
-महम अर्बन -1
-देव कॉलोनी- 1
-प्रीत विहार-1
-खरकड़ा- 1
-विजय नगर-1
-सूर्य नगर-1
-शौरा कोठी-1
-पीजीआईएमएस -2
-सेक्टर तीन-1
-खेड़ी साध-1
-चमारिया-1
टीबी अस्पताल के पास के नाले कचरे में अटे रहते हैं। यहां बारिश न भी होने पर हफ्ते भर पानी यूं ही भरा रहता है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। लेकिन, विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
-नारंग कुमार, सुखपुरा चौक
टीबी अस्पताल के पास काफी समय से दुकान है। यहां या तो कचरा जमा रहता है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने पर यहां पानी हफ्तों तक भरा रहता है। लेकिन, ध्यान देने वाला कोई नहीं है।
-राजीव, दुकानदार टीबी अस्पताल
वर्जन
अभी जानकारी मिली है। इसे गंभीरता से लेते हुए नाले की सफाई जल्द से जल्द से करा दी जाएगी। अक्सर यहां साफ-सफाई की जाती है। अन्य इलाकों में भी साफ-सफाई लगातार कराई जा रही है।
-सुंदर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम