फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निंदाना से गुजर रही ड्रेन नंबर आठ टूटने से 50 एकड़ में भरा पानी

विज्ञापन
निदान गांव में पास टूटी ड्रेन आठ । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बुधवार को ओवरफ्लो होने से निंदाना गांव से गुजर रही ड्रेन नंबर आठ टूट गई। इससे बारिश का पानी गांव टिटोली गांव के खेतों और एक निजी स्कूल में भर गया। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए बांध को ठीक करने में जुट गए। तीन घंटे बाद स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई तेज बारिश से छह से ज्यादा गांवों के अंदर व खेतों में तीन से चार फीट तक जलभराव हो गया था। जिससे किसानों की फसल पूरी तरह से डूब गई और जल निकासी के लिए 17 मोटरें लगाई गई हैं। यह जल निकासी ड्रेन नंबर आठ में ही की जा रही थी। कुछ किसानों द्वारा वहां पर पाइपलाइन दबाने के बाद से लीकेज शुरू हो गई थी। इसके कारण यह लीकेज काफी बढ़ गई और ड्रेन नंबर आठ का एक सिरा पूरी तरह से टूट गया। जिससे साढ़े तीन घंटे तक पानी टिटोली गांव के तरफ खेतों जा घुसा। जिससे 50 एकड़ में जलभराव हो गया। ड्रेन को ठीक करने के लिए तीन बुलडोजरों की मदद लेनी पड़ी। वहीं गांव के किसानों ने भी कटाव को ठीक करवाने में पूरा सहयोग किया है। इस मौके पर एक्सईन रामनिवास, एसडीओ सतीश कुमार, अशोक बंसल, जेई नवीन व अंकित समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ड्रेन नंबर आठ में कटाव होने के कुछ देर बाद ही पता चल गया था। उसी समय सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कटाव को पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है। मौके पर स्थाई समाधान कर दिया गया है। ताकि दोबारा से दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें