9-राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सकोरा पॉट ड्राइव के दौरान मौजूद प्राचार्य डॉ. शमशेर
रोहतक। युवा रेडक्रॉस सोसाइटी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से मंगलवार को पक्षियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सकोरा पॉट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. शमशेर हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. वीना सचदेवा, डॉ. रुचि, डॉ. सैनी बरखा, डॉ. सिंकी शर्मा, स्वाति मलिक व स्वाति बलहारा भी मौजूद रहीं। प्राचार्य ने सकोरा पॉट ड्राइव का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सकोरे में पानी भरकर उन्हें महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया।