फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले में अब तक किए 2226 जल-सीवरेज कनेक्शन वैध

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नारनौल जिले के पांचों शहरों में जल एवं सीवरेज कनेक्शन वैध करने का अभियान चला रहा है। नागरिक बिना किसी शुल्क के अपने अवैध कनेक्शन नियमित करवा सकते हैं। अब तक 2226 जल और सीवरेज कनेक्शन वैध किए जा चुके हैं। अधीक्षक अभियंता एसपी जोशी ने बताया कि अटेली में 82 जल व 145 सीवरेज, कनीना में 68 जल व 202 सीवरेज, महेंद्रगढ़ में 96 जल व 312 सीवरेज, नांगल चौधरी में 279 जल व 623 सीवरेज तथा नारनौल में 158 जल व 261 सीवरेज कनेक्शन नियमित हुए हैं। अभियान में कनेक्शन, मीटर और रोड कटिंग शुल्क नहीं लिया जा रहा। आवेदन के लिए पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र और संपत्ति प्रमाण जरूरी हैं। जोशी ने चेताया कि अभियान के बाद अवैध कनेक्शन काट दिए जाएंगे और नया कनेक्शन जुर्माना व निर्धारित शुल्क के बाद ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें