पीजीआईएमएस में रविवार को दूसरा कोविड-19 का बड़ा मामला सामने आया है। पहले दिन सीएमओ की पत्नी, दो सफाई कर्मी और एक एम्बुलेंस चालक के अंदर कोरोनावायरस मिलने के बाद रविवार को महिला रोग विभाग में कोविड-19 का मरीज मिला है। मरीज हाई डिफेंसिव यूनिट में उपचाराधीन थी। संदेह के आधार पर महिला की कोविड-19 जांच कराई गई थी। महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार को हड़कंप मच गया बताया जा रहा है।
वहीं वार्ड में पॉजीटिव केस मिलने के चलते बाहर से आने वाले केस को नहीं लिया जा रहा। इसके चलते दूरदराज से आने वाले मरीजों को और समस्या हो रही है।