झज्जर। थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि जगबीर निवासी फरमाना जिला रोहतक ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 11 नवंबर 2015 को अर्थ मूवर्स ऑफिस के सामने एक हाईवा का हेल्पर मंगल सिंह सो रहा था, जिसे तीन व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती उसके हाथ पैर और आंखों पर पट्टी बांधकर बंधक बनाकर ले गए और रास्ते में उसको उतार दिया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुब्बी निवासी चिल्लावली जिला मेवात के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद