झज्जर। थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि रोहतक के फरमाना निवासी जगबीर ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 11 नवंबर 2015 को अर्थ मूवर्स ऑफिस के सामने एक हाईवा में गाड़ी का हेल्पर मंगल सिंह सो रहा था। उसे तीन व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती उसके हाथ पैर और आंखों पर पट्टी बांधकर बंधक बनाकर ले गए और रास्ते में उसको उतार दिया। केस दर्ज किया गया था। पकड़े गए आरोपी को अदालत ने उद्घोषित किया था। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हारुन निवास बड़वा रोजका मेव जिला नूहं के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश कर कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद