फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते वक्फ बोर्ड के रेट कलेक्टर व स्टेट ऑफिसर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो रोहतक की टीम ने महम में वक्फ बोर्ड की जमीन किराये पर दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दो अधिकारियों को पकड़ा है। इसमें वक्फ बोर्ड के रेट कलेक्टर नसीर और स्टेट ऑफिसर आलोक पंथ को विजिलेंस के इंस्पेक्टर प्रदीप की टीम ने वीरवार शाम को चमेली मार्केट स्थित वक्फ बोर्ड के ऑफिस से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। महम निवासी हरीश ने विजिलेंस ऑफिस में शिकायत दी थी कि वह महम में वक्फ बोर्ड की जमीन किराये पर लेना चाहता है। जमीन को किराये पर दिलवाने की एवज में बोर्ड के रेट कलेक्टर नसीर और स्टेट ऑफिसर आलोक पंथ ने 50 हजार रुपये की मांग की है। पैसे न देने पर पिछले तीन माह से ऑफिस से चक्कर कटवा रहे है। शिकायत के आधार पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र की मौजूदगी में विजिलेंस की टीम ने हरीश को 50 हजार रुपये पर रंग लगाकर दे दिए। हरीश ने आरोपियों को पैसे दिए तो विजिलेंस टीम ने दबिश देते हुए दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें