फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेलवे स्टेशन के वेटिंग हाॅल का होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
23सीटीके15..रेलवे स्टेशन ​स्थित वेटिंग हॉल। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए 29 करोड़ रुपये की लागत से उसे नया रूप दिया जा रहा है। इसके लिए नए भवन का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन वेटिंग हाॅल एक ही होने के कारण उसे तोड़ा नहीं जा सकता है। ऐसे में इसी का नवीनीकरण किया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

18वीं शताब्दी में तैयार रेलवे स्टेशन आज जंक्शन बना हुआ है। यहां गोहाना, जींद, रेवाड़ी, भिवानी, दिल्ली की ओर गाड़ियों का आवागमन होता है। प्रतिदिन 30 हजार से अधिक यात्री रोजाना यहां से यात्रा करते हैं। परिवहन की दृष्टि से यह रेलवे स्टेशन बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है, क्योंकि पीजीआईएमएस व कई विश्वविद्यालय व शैक्षणिक संस्थान होने के चलते काफी मरीजों और विद्यार्थियों का भी आवागमन होता है। इनके लिए स्टेशन से रोजाना 80 से ज्यादा एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। रेलवे की ओर से जारी नए नक्शे के हिसाब से रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफाॅर्म हाईटेक बनाए जाएंगे। अगर वेटिंग हॉल नया बनाया जाता है तो उसके लिए मैप में भी बदलाव के लिए अप्रूवल लेनी पड़ेगी। फिलहाल जगह न होने के कारण पुराने वेटिंग हाॅल में ही यात्री ट्रेनों का इंतजार करते है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें