फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मई को मतदान, सभी मतदाता वोटर लिस्ट में चेक कर लें अपना नाम : जिला निर्वाचन अधिकारी

Mon, 06 May 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। मतदान से पूर्व सभी मतदाता सूची में अपना नाम व अपने पोलिंग बूथ के बारे में जानकारी पता कर लें। झज्जर में कुल 797 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बहादुरगढ़ में बूथ संख्या 146 पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक होने के कारण एक अतिरिक्त पोलिंग बूथ (146क) बनाया गया है। इसके अलावा बेरी में बूथ संख्या 30, 31, 35, 79, 80, 170 के केवल नाम परिवर्तन किए गए हैं। इसके अलावा जिले के किसी भी पोलिंग बूथ के स्थान व नाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


डीसी ने सभी मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने पोलिंग बूथ व मतदाता सूची में अपना नाम चेक अवश्य कर लें। इस प्रक्रिया को घर बैठे आसानी से किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने कई ऑनलाइन सर्विस लांच की हैं, जिनके जरिये मतदाता सूची में नाम व पोलिंग बूथ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन करके भी मतदाता पोलिंग बूथ व मतदाता सूची के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन की वेबसाइट, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर इस संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एक पर भी मतदाता सूची, पोलिंग बूथ आदि को लेकर जानकारी उपलब्ध है। डीसी ने बताया कि झज्जर में बहादुरगढ़ में एक अतिरिक्त पोलिंग बूथ स्थापित करने के अलावा बेरी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ संख्या 30, 31, 35, 79, 80, 170 के केवल नाम परिवर्तन किए गए हैं। जिले में चुनाव की तैयारी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें