उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के छठे आम चुनाव करवाए जाने प्रस्तावित हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा गत 15 जनवरी 2021 को प्रकाशित की गई विधानसभा की मतदाता सूचियों की योग्यता तिथि एक जनवरी 2021 मानकर पंचायतीराज संस्थाओं की मतदाता सूचियां तैयार की जाएंगी। यदि किसी अधिकारी व कर्मचारी ने इस कार्य में कोई कोताही बरती तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने खंडों से संबंधित पंचायतीराज संस्थाओं की मतदाता सूचियां तैयार करते समय आयोग की हिदायतों का पालन करें।