32...रोहतक के सेक्टर-34 सनसिटी में हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर का दौरान करते रिठाल राजकीय वरिष्ठ
रोहतक। रिठाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के सात दिवसीय शिविर में शनिवार को स्वयंसेवकों ने सेक्टर-34 सनसिटी में हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर का दौरा किया। कर्मजीत सिंह, प्रमिला देवी व निकिता ने स्वयंसेवकों को मेडिटेशन करवाया।शिविर के दूसरे सत्र में हरियाणा सूचना अधिकार मंच के राज्य संयोजक सुभाष ने कहा कि आरटीआई (सूचना का अधिकार) के तहत बच्चे भी सरकार से सवाल पूछ सकते हैं। देश के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के यह अधिकार प्राप्त होता है। इस दौरान स्कूल की प्राध्यापिका सीमा सैनी, संगीता, अनिल व सीमा देवी मौजूद रहीं। संवाद