रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फूल सिंह ने दीप प्रज्वलन कर की। शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. शमशेर सिंह हुड्डा रहे। इस अवसर पर डॉ. रविकांत ने स्वयंसेवकों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया तथा एक जिम्मेदार स्वयंसेवक की भूमिका को स्पष्ट किया। प्राचार्य डॉ. फूल सिंह ने कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करता है। इस अवसर पर डॉ. मुकेश, डॉ. पिंकी, डॉ. मोनिका, डॉ. विनीत बाला, डॉ. सुनयना एवं डॉ. विकास व अन्य मौजूद रहे। संवाद