14jjrp01- झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज में पौधरोपण करती छात्राएं। फोटो- कॉलेज प्रशासन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी और विकास सुहाग के निर्देशन में ग्रीन झज्जर मिशन के साथ जुड़कर पौधरोपण अभियान में भाग लिया। इस अभियान के तहत जुलाई के महीने में कम से कम 400 पौधे लगाए जाएंगे। जिसकी अगुवाई एनएसएस स्वयंसेवक करेंगे। रविवार को करीब 90 स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया। यह मिशन पूरे साल चलेगा, जिसके तहत स्वयंसेवक पौधे लगाएंगे और उनकी देखभाल करेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी रमेश वाल्मीकि और पार्षद नरेश कुमार भी मौजूद रहे। डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने बहुत जरूरी हैं। मानव जाति को इसके गंभीर परिणाम झेलने पड़ेंगे। ग्रीन झज्जर मिशन की तरफ से स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद