रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यालय की ओर से एमडीयू के गोद लिए गए गांव माड़ौदी में - सेंसेटाइजेशन ऑफ यूथ एंड सोसायटी विषय पर संचालित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में वीरवार को दूसरे दिन विधि विभाग के सेवानिवृत प्रोफेसर डाॅ. केपीएस महलवार ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संबंधित मुद्दों पर जागरूक किया। प्रो. महलवार ने स्वयंसेवकों से पर्यावरण प्रदूषण कम करने में अपनी अहम भूमिका निभाने के साथ प्लास्टिक बैग की जगह दोबारा प्रयोग होने वाले बैग उपयोग में लाने की अपील की। उन्होंने जल संरक्षण व पौधारोपण के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सोनू ने आभार जताया। दोपहर के सत्र में बाबा मस्तनाथ विवि के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डाॅ. सुभाष चंद्र गुप्ता ने संस्कार एवं चरित्र निर्माण विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। डाॅ. श्रीभगवान व डाॅ. जितेंद्र राठी ने आभार जताया। यहां डाॅ. सोनू, डाॅ. अंजू पंवार, डाॅ. श्रीभगवान, डाॅ. जितेंद्र राठी, डाॅ. रीतू गिल समेत स्वयंसेवकों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आम व जामुन के पौधे लगाए।