26 कलानौर स्थित सत जिंदा कल्याणा कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में उपस्थित डाॅ. कृष्ण कुमार
कलानौर। सत जीन्दा कल्याणा काॅलेज कलानौर में एनएसएस यूनिट-1 व 2 की ओर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम व एकदिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मानसा राॅय ने स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को एनएसएस की 56 वर्ष की यात्रा से अवगत कराया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. उमेश कुमार ने स्वयंसेवकों को नाॅट मी बट यू का महत्व समझाया। इस दौरान डाॅ. कृष्ण कुमार वत्स, तिलक राज व गौतम मौजूद रहे।