-फोटो 88 : स्वच्छता रैली निकालती वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की छात्राएं व मौजूद प्राचा
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता व पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। लोगों से प्लास्टिक छोड़ो और पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। यह रैली डीएमसी अभिनव सिवाच के दिशा निर्देशन में नगर परिषद के ईओ संजय रोहिला के मार्गदर्शन व सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील हुड्डा के सहयोग से निकाली गई। एक नुक्कड़ नाटक भी किया गया। मुख्य अतिथि सीएमजीजीए खुशी और विशिष्ट अतिथि एनएसएस नेशनल अवॉर्डी नेहा गुलिया और सुनील हुड्डा रहे। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा, खुशी व नेहा गुलिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। संवाद