फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वयंसेवक समाज सेवा में दें योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान शुक्रवार को राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने स्वयंसेवकों से अपनी योग्यताओं को निखार कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। शिविर के छठे दिन बहुअकबरपुर गांव में सेवा, स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित विविध गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। सांयकालीन सत्र में स्वयंसेवकों ने एक एनजीओ का शैक्षिक भ्रमण किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने शिविर में धन्यवाद ज्ञापित किया। यह शिविर कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रजनी कुमारी व डॉ. प्रवीण शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें