रोहतक। पुलिस प्रशासन में प्रदेश स्तर पर शुक्रवार को व्यापक स्थल पर फेरबदल हुआ है। इसमें 80 डीएसपी को इधर से उधर कर दिया गया। रोहतक के डीएसपी मुख्यालय सज्जन सिंह का कैथल तबादला हुआ है, जबकि पंचकूला स्थित स्टेट क्राइम ब्रांच के डीएसपी विवेक कुंडू रोहतक भेजे गए हैं। वहीं, पीटीसी सुनारिया से डीएसपी यादवराम को डीएसपी सिरसा व डीएसपी भगत राम को एसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद लगाया गया है। इसके अलावा प्रमोशन के बाद डीएसपी बने जयप्रकाश व हरदीप सिंह को पीटीसी सुनारिया भेजा गया है। ब्यूरो