फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के लिए दूध, दही, घी, पनीर लेकर वीटा का वाहन रवाना

विज्ञापन
वीटा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उपायुक्त - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो रोहतक।  महामारी के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को घर द्वार पर ही दुग्ध उत्पाद मुहैया कराने की व्यवस्था की है। इसके लिए मंगलवार को लघु सचिवालय से उपायुक्त आरएस वर्मा,  अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल, एसपी राहुल शर्मा ने वीटा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन से कोई भी व्यक्ति शुल्क देकर दूध, दही, घी, पनीर खरीद सकता है।  कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में स्कूल, कार्यालय, बाजार सब बंद हैं। लोगों को खाने पीने की चीजों की समस्या न हो इसके लिए प्रशासन जरूरतमंदों में खाना बंटवा रहा है। इसके अलावा घरों में बैठे लोगों की सुविधा के लिए मंगलवार को एक वाहन दुग्ध उत्पाद लेकर सड़कों पर रवाना किया। वीटा के उत्पाद को लेकर यह वाहन गली-गली घूमेगा। इसमें दूध, दही, घी, पनीर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें