फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निराश होकर लौटे चिड़ियाघर घूमने आए लोग

Mon, 05 Oct 2026 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26-बंद पड़ा चिड़ियाघर का गेट। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सोमवार को चिड़ियाघर में अपने मनपसंद जानवरों और पक्षियों को देखने आए पर्यटकों को निराश ही लौटना पड़ा। वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के चलते चिड़ियाघर में प्रवेश को 2 से 8 अक्तूबर तक के लिए निशुल्क किया गया है। इसी कारण 2 अक्तूबर के बाद से हर रोज यहां पर्यटकों की भारी भीड़ हो जाती है। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ लेकिन घूमने आए लोगों को चिड़ियाघर को साप्ताहिक अवकाश के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने यहां पहुंचने पर गेट को बंद पाया। विभाग की ओर से गेट पर चिपकाए एक कागज पर साप्ताहिक अवकाश की जानकारी दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें