08सीटीके25सुनारिया कलां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में छात्रा को सम्मानित करते प्राचीन शिव मंदिर ट
रोहतक। सुनारिया कलां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में स्टडी फॉर एज ट्रस्ट की ओर से रविवार को गणित क्विज हुई। जिसमें अलग-अलग स्कूलों के 100 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुनारिया से संगीता, रोहित राठी, कोमल सक्सेस इंस्टिट्यूट के प्रबंधक दिनेश, जितेंद्र बड़क, शमशेर बुधवार, सुरेन्द्र सिंह ने किया गया। स्टडी फॉर एज ट्रस्ट के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में क्लास 6 से 8 तक पहला चरण रहा जिसमें विश्वजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अधिकांश ने दूसरा व कीर्ति ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। परीक्षा का दूसरा चरण क्लास 9 से 10 तक रहा जिसमें सावन प्रथम, इशांत दूसरा और प्रतिज्ञा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्था के सभी सदस्य की ओर से सुमन, ज्योति बड़क, रिम्पी, अंकुर बुधवार ने परीक्षा को नियंत्रित करने में सहयोग किया गया। प्रतियोगिता के समापन में आशीष बुधवार, दीपक जांगड़ा, विनय दहिया और प्राचीन शिव मंदिर ट्रस्ट के प्रधान और सदस्यों की ओर से सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।