रोहतक । विश्व हिंदू परिषद् की 25 से 26 जुलाई तक करनाल में रहेगी। इसमें सभी प्रमुख जिले व प्रांत के कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रांत प्रचारक विजय चुघ ने बताया कि गत 20 जुलाई को केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक भी हुई। जिसमें हरियाणा प्रांत के नए कार्यकर्ताओं की घोषणा हुई। जिसमें प्रांत के उपाध्यक्ष राधेश्याम चिलाना को प्रांत अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई। चिलाना मूलतः हरियाणा के महेंद्रगढ़ से है, वर्तमान में गुरुग्राम में निवास करते है। नए दायित्वों में प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य वरुण, केंद्र की समरसता टोली सदस्य के रूप में पवन की घोषणा हुई।