27. सिलाई केंद्र के शुभारंभ पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी। स्रोत परिषद
रोहतक। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया है। इस पहल का लक्ष्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वावलंबी बनाना है। जिला मंत्री केशव ने कहा कि समाज की भलाई के लिए सेवा कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि जरूरतमंदों के काम आना ही सच्ची मानव सेवा है। जिला मंत्री ने बताया कि सिलाई केंद्र जैसी पहल महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि किसी को केवल आर्थिक सहायता देने के बजाय हुनर प्रदान करना सेवा का बेहतर स्वरूप है। संवाद