फोटो नंबर-02पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा को सम्मानित करते राज्यपाल बंडारू दत्ता
नारनौल। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से गत दिवस माडर्न पब्लिक स्कूल सेक्टर-17 फरीदाबाद के ऑडिटोरियम हाल में राज्य स्तरीय नशा निषेध समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के प्रधान बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ जिले से पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा, नशा मुक्ति केंद्र से परियोजना निदेशक रोहतास सिंह रंगा को नशा निषेध एवं नशा व्यापार रोकथाम के क्षेत्र में किए गए उत्कर्ष कार्यों के लिए हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सम्मानित किया।