रेशनेलाइजेशन के विरोध में लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते मायना गांव के ग्रामीण। विज्ञप्ति
रोहतक। रेशनेलाइजेशन व ट्रांसफर योजना के विरोध में मंगलवार को मायना व किसरैंटी के ग्रामीणों ने विरोध जताया।
मायना के ग्रामीणों ने लघु सचिवालय पहुंच कर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया और मांगें पूरी न होने तक स्कूल पर ताला जड़ने की चेतावनी दी। वहीं किसरैंटी स्कूल में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन जताया।
मायना गांव के निवर्तमान सरपंच दिनेश ने बताया कि गांव के राजकीय कन्या विद्यालय में मंगलवार को ग्रामीणों ने रेशनेलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीण जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस योजना का विरोध जताया। वहीं किसरैंटी गांव के सरकारी स्कूल को बंद करने के फैसले का विरोध करते हुए स्कूल के सामने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। जिला प्रधान नवीन सांपला ने सरकार ने सरकार पर स्कूलों को बंद करके निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इस अवसर पर पार्टी की महिला प्रदेशाध्यक्ष अनु कादयान, जिला अध्यक्ष महाराज सिंह, कविता शर्मा, सोनू, कुलदीप मलिक, एडवोकेट राजबीर, बिजेंद्र हुड्डा, महेश शर्मा, विष्णु सांपला, कृष्ण हुड्डा, रवि ओहल्याण, साहिल कुंडू, नीरज जांगड़ा, भोलू, प्रवीण दूहन, राजबीर हुड्डा मौजूद रहे।