फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस थाने पहुंचे मोखरा के ग्रामीण, तपा प्रधान बोले- जांच में शामिल होने को तैयार

Mon, 06 Mar 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली पुलिस के वांछित सुमित नांदल के फरार होने के मामले में नामजद तपा प्रधान रामकिशन मोखरा रविवार को आठ से 10 ग्रामीणों के साथ बहुअकबरपुर थाने में पहुंचे। तपा प्रधान ने कहा कि वे जांच में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा। उस समय थाना प्रभारी जितेंद्र हिसार किसी कार्य से गए हुए थे। ऐसे में ग्रामीण वापस लौट गए। तपा प्रधान रामकिशन मोखरा का कहना है कि उनकी तरफ से कोई कानून नहीं तोड़ा गया। उधर, न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में बंद राजस्थान पुलिस की एसआई नैना की जमानत के लिए परिजनों ने जमानत याचिका नहीं लगाई है। नैना के पिता एवं पूर्व सरपंच रामकरण का कहना है कि इसके लिए जल्द वकील से मिलेंगे।
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक बोहर निवासी सुमित नांदल की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीम वीरवार को रोहतक आई थी। क्योंकि सुमित की मोहन गार्डन पुलिस को 2021 के अपहरण केस में तलाश है। स्थानीय पुलिस को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम ने सनसिटी सनसिटी हाइट्स के फ्लैट पर दबिश दी। फ्लैट का दरवाजा एक लड़की ने खोला।
आरोप है कि लड़की के हाथ में दो पिस्तौल थी, जो पुलिस को देखकर खिड़की से फेंक दी। सुमित वहां मौजूद नहीं था। पूछताछ में लड़की पहचान राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्टर नैना के तौर पर हुई, जो कुश्ती खिलाड़ी है, जो राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी है। उसे हरियाणा केसरी का खिताब भी मिल चुका है। खेल कोटे से नैना जून 2022 में राजस्थान पुलिस में एसआई भर्ती हुई थी। पुलिस ने उसे आर्म्ज एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल भेजा गया था। जबकि सुमित नांदल अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


मैं जांच में शामिल होने को तैयार
वहीं, सीआईए द्वितीय की टीम ने वीरवार रात को ही मोखरा गांव में दबिश दी। सूचना दी कि दिल्ली पुलिस का वांछित सुमित नांदल मोखरा में ही छुपा हुआ है। आरोप है कि जब सीआईए की टीम रात 11 बजे सुमित की तलाश कर रही थी, उस समय तपा प्रधान रामकिशन मोखरा ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। बहुअकबरपुर थाने में तपा प्रधान सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एक दिन पहले मोखरा में पंचायत हुई, जिसमें तपा प्रधान ने खुद को बेकसूर बताया। कहा कि उनको पता नहीं था कि सुमित नांदल दिल्ली पुलिस का वांछित है। साथ ही पुलिस की टीम भी सिविल वर्दी में थी। तय हुआ था कि मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे। इसी के चलते रविवार को ग्रामीण बहुअकबरपुर थाने में पहुंचे। हालांकि जांच में शामिल नहीं हो सके।

आठ से 10 ग्रामीणों के साथ मैं रविवार को बहुअकबरपुर थाने में गया था, लेकिन पुलिस ने जांच में शामिल नहीं किया गया। मैंने कानून हाथ में नहीं लिया है। इसलिए किसी जांच से पीछे नहीं हटता।
विज्ञापन

रामकिशन मोखरा, तपा प्रधान

मोखरा के ग्रामीणों के थाने में आने की कोई सूचना नहीं है। मैं किसी कार्य से हिसार गया हुआ था। मामले की जल्द जांच पड़ताल शुरू करेंगे।
जितेंद्र कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें