झज्जर। सुंदरहेटी गांव में रिहायशी बस्ती में किए गए कब्जे को लेकर ग्रामीण डीसी से मिले। डीसी ने एसडीएम से दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। ग्रामीण हरिचंद, रामफल, राजवीर ने डीसी को शिकायत दी है कि उनके गांव की रिहायशी बस्ती में कुछ लोगों ने रास्ते पर कब्जा किया हुआ है और रास्ता बंद कर रखा है। इस रास्ते की पांच बार पैमाइश भी करवाई जा चुकी है। यह पैमाइश तहसीलदार, बीडीपीओ मातनहेल, एसडीएम झज्जर की अगुवाई में हुई थी। दो बार बीडीपीओ मातनहेल द्वारा नोटिस भी पारित किए गए, लेकिन आज तक कब्जा न हीं हटाया गया। इस कारण गांव के लोगों को परेशानी का सामना कर ना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि नाजायज कब्जे को तुरंत हटाया जाए। संवाद