फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रामीणों को प्लास्टिक छोड़कर जुट और कपड़े के बैग अपनाने के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
31jjrp13 झज्जर क्षेत्र में सफाई अभियान के तहत सफाई करते हुए कर्मचारी। फोटो सूचना विभाग
विज्ञापन
झज्जर। विशेष स्वच्छता अभियान को लेकर समूचे जिले के ग्रामीण परिवेश में जोश व उत्साह का माहौल है। सुबह का सूरज निकलते ही ग्रामीण स्वच्छता अभियान को लेकर गलियों व चौपालों में निकल लेते हैं। वे अधिकारियों के मार्गदर्शन में सफाई गतिविधियों में श्रमदान कर रहे हैं। स्कूलों में सुबह विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाने, गलियों में मुनादी करवाने, पौधरोपण, सरकारी भवनों की सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन आदि गतिविधियों का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि विशेष स्वच्छता अभियान बीते 24 जुलाई से चल रहा है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के काफी सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। एडीसी ने बताया कि ग्रामीणों को दैनिक जीवन में जुट व कपड़े के बैग उपयोग करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इन बैगों का इस्तेमाल करने से पर्यावरण को फायदा होगा। ग्रामीणों को प्लास्टिक बैग के पर्यावरण को होने वाले गंभीर नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्लास्टिक मुक्त अभियान में ग्रामीण अहम भूमिका निभा सकते हैं। ग्रामीणों को प्लास्टिक बैग छोडक़र जूट व कपड़ों का बैग अपनाने की शपथ ले रहे हैं।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान की खास बात
एडीसी ने बताया कि स्वच्छता अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। ग्रामीणों को केवल जागरूक ही नहीं किया जा रहा बल्कि स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। गांवों में ऐसे हॉट स्पॉट की पहचान की जा रही है जहां ग्रामीणों द्वारा कचरा डंप किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा पूरी गंभीरता के साथ ग्रामीण इलाकों को स्वच्छ बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत गांव-गांव में ग्रामीणों को जीवन में स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई जाती है। ग्रामीणों को स्वयं जागरूक होने के अलावा दूसरों को भी जीवन में स्वच्छता गतिविधियों को अपनाते हुए स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने के प्रति प्रेरित किया जाता है।


गलियों, तालाबों व ड्रेन में सफाई अभियान चलाया
एडीसी ने बताया कि आगामी 15 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक दिन की गतिविधि का चार्ट तैयार किया गया है। इसी के अनुसार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को गांवों में तालाबों, गलियों व ड्रेन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सहभागिता के साथ मिलकर सफलतापूर्वक सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें