फोटो नंबर-04प्रशिक्षण शिविर में जानकारी देते टीम के सदस्य। स्त्रोत-प्रशासन
नारनौल। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम पंचायत भूषण खुर्द में सरपंच रिंकू यादव की अध्यक्षता में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों को एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण दिया गया। विभाग की ओर से नारनौल के खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने कहा कि विभाग की जल जीवन मिशन योजना को सफल बनाने में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के साथ-साथ सभी की भागीदारी जरूरी है। सभी घरों को स्वच्छ
पेयजल का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है, जब सभी अपने अपने पेयजल कनेक्शनों को सुरक्षित करे। इसके अतिरिक्त पेयजल से संबंधित समस्या के लिए उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक पंप आपरेट को नल जल मित्र का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ विभाग द्वारा समय-समय पर पेयजल की व्यवस्था करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सरपंच अश्वनी रिंकू यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत भूषण खुर्द में सभी घरों को समान व स्वच्छ पेयजल के लिए ग्राम जल एवं सीवरेज समिति पूरा प्रयास करेगी। प्रशिक्षण उपरांत समिति सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए गए।