फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज खरकड़ा पहुंचेगी विकास तीर्थ दर्शन यात्रा

Sat, 03 Jun 2023 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम । गांव खरकड़ा में तीन जून को दोपहर 12 बजे 152 डी हाईवे पर टोल के नजदीक विकास तीर्थ दर्शन यात्रा पहुंचेगी।
विज्ञापन

भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने बताया कि जिले के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का है।152 डी हाईवे पर यात्रा का मकसद है कि ये हाईवे हरियाणा के विकास की रीढ़ है। इसके बाद यात्रा केएमपी रोड से होकर जाएगी। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ विकास कार्यों को तीर्थ की तरह जनता को बताने का काम करेंगे। हरियाणा की जनता को मोदी सरकार के नौ साल में कराए गए कार्यों को लेकर जनता को जागरूक करने का काम करेंगे। इन नौ वर्षों के सफर को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक मेगा प्रचार की योजना बनाई है। इसमें केंद्र सरकार के कामकाज और नौ साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा वर्ष 2024 में लगातार तीसरी बार वापसी के लिए जोर लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें