रोहतक। नगर निगम के डाटा एंट्री ऑपरेटर जोगेंद्र के 11 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले में विजिलेंस ने डीएमसी जितेंद्र कुमार को कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की। डीएमसी ने बताया कि मामला उनके नोटिस में नहीं था। अब विजिलेंस अन्य कर्मियों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर जींद जिले के गांव घसो खुर्द निवासी जोगेंद्र को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा जा चुका है।
विजिलेंस के मुताबिक भरत कॉलोनी निवासी किताब सिंह ने शिकायत दी थी कि प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के नाम पर उससे डाटा एंट्री ऑपरेटर 50 हजार रुपये मांग रहा है। 22 हजार में सौदा तय हुआ है। 11 हजार रुपये काम होने से पहले और बाकी बाद में लेगा। विजिलेंस ने 12 मार्च को आरोपी को 11 हजार की राशि सहित रेलवे स्टेशन बाहर काबू कर लिया था।