फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस की सतर्कता आई काम... मंडी में बेची जा रही 15 लाख की सरसों पकड़ी

Thu, 22 Feb 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। मध्यप्रदेश की कंपनी की धोखाधड़ी से हड़पी गई 15 लाख कीमत की 30 टन (300 क्विंटल) सरसों को गोहाना की अनाज मंडी में बेचा जा रहा था। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दबिश देकर सरसों बरामद कर ली, लेकिन ट्रक मालिक और चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पहले ही मंडियों में सरसों आने की सूचना भेज दी थी। आरोपी सरसों बेचने आए तो पुलिस को गोहाना मंडी से इसकी सूचना मिल गई।
खरावड़ पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र ने बताया कि 18 फरवरी को मध्यप्रदेश के मनसौर जिले के गांव घरौठ निवासी अशोक ने शिकायत में बताया कि वह बोतिया की ट्रेडिंग कंपनी में मुनीम है। 16 फरवरी को कंपनी के मालिक ने कॉल की कि ट्रांसपोर्ट कंपनी की तरफ एक ट्रक भेजा जा रहा है। सोनीपत जिले के मुंडलाना गांव का दीपक ट्रक मालिक है और रोहतक का सुनील चालक है। मुनीम ने 30 टन सरसों भिवानी के लिए ट्रक में लोड करवा दी, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
विज्ञापन

कंपनी ने मुनीम अशोक को साथ में भेज दिया। 17 फरवरी को ट्रक आउटर बाईपास रोहतक पहुंचा। ट्रक मालिक दीपक ने चाय पीने के बहाने मुनीम को ट्रक से उतार लिया। दीपक मुनीम को ऑटो में बैठाकर दिल्ली बाईपास पर ले गया। दीपक ने उससे कहा कि वह ऑटो में बैठकर ट्रक के पास पहुंचे। अशोक जब वहां पर गया तो उसे ट्रक नहीं मिला। ट्रक मालिक के पास फोन किया तो बंद मिला। आईएमटी थाने में ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

मंडियों में सूचना की योजना रही कामयाब, गोहाना मंडी से आया फोन
पुलिस को शक था कि 30 टन सरसों आसपास की मंडियों में बेची जाएगी। इसलिए पहले ही मंडियों में सूचना भेज दी कि 15 लाख की सरसों बेचने के लिए संपर्क किया जा सकता है। ऐसे में तुरंत अवगत करवाएं। इसी बीच गोहाना अड्डा से सूचना मिली कि एक ट्रक से 300 क्विंटल सरसों मंडी में आई है, जिसे बेचने की तैयारी चल रही है। यहां तक कि बोली लग चुकी है। तुरंत पुलिस ने दबिश देकर सरसों बरामद कर ली, लेकिन ट्रक मालिक व चालक फरार मिले। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें