फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इंस्टाग्राम पर रिवाॅल्वर लोड करते हुए वीडियो डाला, युवक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर लोड करते वीडियो डालने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक एएसआई अमित कुमार ने शिकायत दी है कि वह सिक्योरिटी ब्रांच में कार्यरत है, जहां से सोशल मीडिया पर नजर रखी जाती है। एक इस्टाग्राम आईडी पर वीडियो पोस्ट डाली गई। वीडियो में एक युवक रिवाॅल्वर में गोलियां भरता दिखाई दे रहा है। वीडियो का टाइटल दिया, सोच लियो। जांच करवाई तो अकाउंट धामड़ निवासी संदीप का मिला। आरोपी ने शस्त्र अधिनियम का उल्लंघन किया है। साथ ही लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें