फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा मस्तनाथ विवि के विद्यार्थियों को उपराष्ट्रपति आज देंगे डिग्री

विज्ञापन
बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह पर सभागार में उपराष्ट्रपति के लिए तैयार मं?
विज्ञापन
रोहतक। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में आठ नवंबर को होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगे। विवि प्रशासन सोमवार को देर रात तक समारोह व उपराष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुटा रहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी समारोह की पूर्व संध्या पर ही रोहतक पहुंच गए। बाबा मस्तनाथ मठ के महंत एवं विवि के कुलाधिपति सांसद बालकनाथ योगी ने शाम को समारोह की तैयारियों का जायजा लिया व अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त यशपाल ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह 10:30 बजे पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ बाबा मस्तनाथ विवि परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति सांपला के लिए रवाना होंगे। यहां दीनबंधु सर छोटूराम के स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित करेंगे। वे सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लगाई जाने वाली प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। यहां से वे 11:50 पर वापस बाबा मस्तनाथ मठ परिसर पहुंच कर दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी समारोह में शामिल रहेंगे। समारोह 1:50 पर संपन्न होगा। इसके बाद उपराष्ट्रपति वापसी के लिए हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां करीब दो बजे उनका हैलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। वे करीब दो घंटे रोहतक में रहेंगे।
सुरक्षा बंदोबस्त हुए चाक चौबंद
उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चाकचौबंद व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने जवानों को उनकी जिम्मेदारी सौंपते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करने का आह्वान किया है। एसपी ने कहा कि बाबा मस्तनाथ मठ व आसपास के इलाके में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इलाके की हर सड़क, चौराहे के अलावा खास भवन पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात रहेंगे। पंचायत व जिला परिषद चुनाव के चलते आसपास के जिलों से पुलिस बल बुला लिया गया है। सुरक्षा बंदोबस्त के चलते जांच अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों व संदिग्धों की तलाशी के साथ पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें