फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुलपति ने लिया एमडीयू को अंतरराष्ट्रीय स्तर का उत्कृष्ट संस्थान बनाने का संकल्प

विज्ञापन
एमडीयू के टैगोर सभागार में स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में मंच पर प्रस्तृति देते कलाकार।
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में शुक्रवार को विवि का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। यहां कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने एमडीयू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने, शैक्षणिक उत्कृष्टता व उच्च कोटि का शोध केंद्र बनाने, खेल उत्कृष्टता, सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक सरोकार उन्मुख शिक्षण संस्थान बनाने का भविष्योन्मुखी संकल्प लिया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि आने वाले समय में ग्लोबल कनेक्टिविटी, कैपेसिटी बिल्डिंग, इनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी, स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, करिकुलम एनरिचमेंट, क्रिएटिव इनोवेशन पर फोकस रहेगा। विश्वविद्यालय का प्रयास रहेगा कि ग्रॉस हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाने पर कार्य किया जाए। विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धियों से पिछले वर्षों में प्रगति की है। अभी और भी हासिल करना बाकी है। ऐसे में सामूहिक प्रयासों से विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के नए क्षितिज तक ले जाया जाएगा।
टैगोर सभागार में आयोजित इस फाउंडेशन डे कार्यक्रम में कुलपति ने भविष्योन्मुखी रोडमैप प्रस्तुत किया। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनूप सिंह मान ने महर्षि दयानंद सरस्वती के दर्शन, जीवन व योगदान एवं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहल को साझा किया। एमडीयू कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने 1976 से वर्तमान समय तक की एमडीयू की प्रगति यात्रा व उपलब्धियों का ब्यौरा दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एमडीयू की उपलब्धियों व विकास यात्रा पर डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। स्थापना दिवस कार्यक्रम में शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त करने वाले टॉपर्स, रिसर्च एक्सीलेंस फैकल्टी व शोधार्थी, एनएसएस, यूथ रेडक्रॉस व एनसीसी एचीवर्स, सीसीपीसी एवं यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के प्रशिक्षुओं, राष्ट्रीय युवा महोत्सव के सांस्कृतिक दल सदस्यों, दीक्षांत समारोह संचालन समिति सदस्यों व दो प्रतिशत विशिष्ट वैश्विक वैज्ञानिक-प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों को मंच से सम्मानित किया गया। कला एवं संस्कृति क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। टैगोर सभागार में एमडीयू म्यूजिकल बैंड आर्यन की शानदार लाइव प्रस्तुति दी गई। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों ने गीत-संगीत-नृत्य से कार्यक्रम को चार-चांद लगा दिए। कार्यक्रम में मंच संचालन बेहतरीन ढंग से प्रो. दिव्या मल्हान ने किया। कार्यक्रम का संगीतमय समापन डाॅ. जगबीर राठी के प्रस्तुत गीत- आईलवयू एमडीयू से हुआ। कार्यक्रम में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय अस्थल बोहर के कुलपति प्रो. एचएल वर्मा, संबलपुर विवि ओडिशा के पूर्व कुलपति प्रो. संजीव मित्तल व चौ. देवी लाल विवि सिरसा के पूर्व कुलपति प्रो. विजय कायत बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. खजान सिंह सांगवान व प्रो. जितेंद्र प्रसाद, पूर्व लाइब्रेरियन पीएन शर्मा, पूर्व निदेशक आकाशवाणी धर्मपाल मलिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रो. दिव्या मल्हान ने किया। आभार प्रदर्शन निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी ने किया। आयोजन सहयोग सहायक निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी ने दिया। इस मौके पर फैकल्टी डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थी, गैर शिक्षक कर्मचारी, अभिभावकगण, रोहतक के नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




डाॅ. जगबीर राठी को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में निदेशक युवा कल्याण पद पर कार्यरत, संस्कृति कर्मी डाॅ. जगबीर राठी को शुक्रवार को विश्वविद्यालय स्थापना दिवस कार्यक्रम में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति क्षेत्र में उनके मूल्यवान योगदान के लिए विश्वविद्यालय की ओर से एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को तराशने, विद्यार्थियों में कला के जरिए सामाजिक जिम्मेदारी निर्वहन व विश्वविद्यालय समुदाय में वैल्यू एडिशन के उनके कार्यों को सराहा गया। कुलपति ने उनके विश्वविद्यालय प्रगति यात्रा में अमूल्य योगदान की सराहना की। डॉ. राठी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का इस विशेष सम्मान के लिए आभार जताया। इस मौके पर उनकी मां ओमपती व पत्नी प्रीति समेत अन्य परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें