फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन अनिवार्य, नहीं होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने घरेलू नौकर या किरायेदार रखे हुए हैं तो पुलिस सत्यापन जरूर करवा लें, नहीं तो पुलिस जांच के बाद केस दर्ज कर सकती है। इसके लिए डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने धारा 144 के तहत सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि आम लोग जल्द से जल्द ऑनलाइन या अपने नजदीकी थाना, चौकी या मित्र कक्ष में जाकर किरायेदार व घरेलू नौकर का चरित्र सत्यापन करवा सकते हैं। इसके लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। सभी थाना और चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। इसके अलावा आमजन किरायेदार व घरेलू नौकर के सत्यापन के लिए घर बैठकर हरियाणा पुलिस की वेबसाइट या हर समय पोर्टल पर जाकर भी सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभियान के बाद भी अगर किसी व्यक्ति के यहांकिरायेदार या घरेलू नौकर का सत्यापन नहीं मिला तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
ये हैं आवेदन की प्रक्रिया
एसपी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हरियाणा पुलिस की बेवसाइट https://haryanapolice.gov.in/login या हरसमय पोर्टल परलॉगिन करें। वेबसाइट खोलने पर होम पेज पर दाहिनी तरफसिटीजन लॉगिन का कॉलम है जिसमें आप Create Citizen Login पर क्लिक करने अपना लॉगिन वपासवर्ड बना सकते है। उसके बाद लॉगिन करके आप हरियाणा पुलिस द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। हरियाणा पुलिस द्वारा 18 प्रकारकी वेरिफेकशन, एनओसी, पीसीसी, शिकायत, चरित्र सत्यापन, जनरल वेरिफिकेशन इत्यादि के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपनी यूजर आई व पास वर्ड से लॉगिन करने पर जरनल वेरिफिकेशन के कॉलम पर क्लिक कर टेननेट वेरिफेकशन, सर्वेंट वेरिफिकेशन पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको अपना (मकान मालिक), किरायेदार, किरायेदार के परिवार का पूरा विवरण भरने के साथ साथ एफिडेट (शपथ पत्र) अपलोड कर अपनी आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बम निरोधक दस्ता प्रभारी इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया गया। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से गहनता से पूछताछ की गई। अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्वॉट व क्यूआर टीम शहर में निरंतर गश्त कर रही है। बम निरोधक दस्ते निरंतर भीड़भाड़ वाले व महत्वपूर्ण स्थानों पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें